क्रिकेट

दिल्ली ने कहां गंवाया मैच? कप्तान ने किसे बताया गुनहगार, मैच के बाद अक्षर पटेल का बड़ा खुलासा

आईपीएल 2026 का 18वां मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई ने दिल्ली को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। दिल्ली टारगेट से 23 रन पीछे रह गई। मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच के हार के कारण बताए।

Image

अक्षर पटेल। फाइल फोटो

चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हारकर आखिरी आईपीएल 2026 में हार का सिलसिला तोड़ा और पहली जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली को 23 रन से मात मिली। यह दिल्ली की लगातार दूसरी हार रही। इस हार के बाद अक्षर पटेल ने कारण बताए और कई लोगों को गुनहगार बताया।

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर ने कहा, हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पावरप्ले के बाद जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और इसी वजह से मोमेंटम हाथ से निकल गया। इस मैच में फील्डिंग ने सबसे बड़ा फर्क पैदा किया और हमने गुच्छों में विकेट गंवाए, उससे भी फर्क पड़ा।

'कैच पकड़े गए होते तो स्थिति कुछ...'

अक्षर पटेल ने आगे कहा, बल्लेबाजों ने ओवरऑल अच्छा काम किया, लेकिन हमारे फील्डर्स ने आज हमें निराश किया। मैं अपने गेंदबाजों को क्रेडिट देना चाहूंगा कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को इस स्कोर पर रोक दिया। जो कैच ड्रॉप हुए हैं, उनमें से कुछ अगर हमने पकड़े होते तो शायद स्थिति अलग होती। पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ। उनके लिए गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि ओस पड़ रही थी लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।

चेन्नई ने ली राहत की सांस

इस मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और पूरी सीएसके मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली होंगी। चेपॉक में जब सीएसके की टीम उतरी थी, तो उनका एक ही लक्ष्य था कि किसी तरह पहली जीत हासिल की जाए। सैमसन ने पहली बार फॉर्म दिखाया और शतक जड़ा। आयुष महात्रे और शिवम दुबे ने भी अपना योगदान दिया।

हालांकि कप्तान आज अपनी गेंदबाजी से ज्यादा खुश होंगे। जो बदलाव टीम में किए गए थे, उसका फायदा मिला। गुरजपनीत ने अच्छी गेंदबाजी की। वहीं, जेमी ओवर्टन ने अपनी बॉलिंग से मैच का पासा ही पलट दिया। उन्होंंने सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट चटकाए और अंशुल कंबोज ने भी उनका अच्छा साथ दिया।

दिल्ली को करना होगा विचार

वहीं, दिल्ली को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लगातार दो हार से अक्षर और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है। इस मैच में दिल्ली को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 43 रन चाहिए थे और स्टब्स के आउट होते ही उनकी हार तय हो गई। स्टब्स ने 38 गेंद पर 60 रन बनाकर पूरी कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं सके। पिछले मैच में भी केएल राहुल ने 92 रन की पारी खेली लेकिन मैच नहीं खत्म कर सके। ऐसे में दिल्ली के खिलाड़ियों को मैच खत्म करने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article