क्रिकेट

महिला टी20 विश्व कप: भारत के लिए बुरी खबर, करो या मरो मुकाबले से पहले फिट हुईं ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ लिचफील्ड

IND W vs AUS W: लिचफील्ड मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गई थी। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वह अगले तीन मैचों में नहीं खेल पाई थीं। उनकी गैरमौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत का सिलसिला जारी रखा।

Image

फोएबे लिचफील्ड (फोटो साभार- Instagram/phoebe.litchfield)

IND W vs AUS W: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अजेय चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। वहीं भारत के लिए एक तरह से यह बुरी खबर है। दरअसल, टीम से बाहर चल रहीं ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड चोट से उबरकर रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर सकती हैं। लिचफील्ड मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गई थी। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वह अगले तीन मैचों में नहीं खेल पाई थीं। उनकी गैरमौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत का सिलसिला जारी रखा और ग्रुप ए में अपने चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल की सीट पक्की कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग हो जाएगी गहरी

ऑस्ट्रेलिया की कोच शेली निशके ने लिचफील्ड की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि लिचफील्ड की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी।" 23 साल की लिचफील्ड मौजूदा वर्ल्ड कप से पहले शानदार फॉर्म में थीं। टॉप ऑर्डर में उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग और गहरी हो जाएगी। बेथ मूनी और एलिसा हीली के साथ वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखती हैं।

भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला

बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में अब तक अपना दबदबा कायम रखा है। टीम ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराया। इसके बाद बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से शिकस्त दी। चार मैचों में चार जीत के साथ 8 अंक कंगारू टीम ग्रुप ए में टॉप पर है। दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच क्वार्टरफाइनल जैसा होगा। भारत ने अब तक ग्रुप ए में तीन मैच खेले हैं। जिसमें दो मैच में जीत और एक में हार के साथ टीम 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। भारत को अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को हराना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया से जीतकर ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article