क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने लाहौर में पाकिस्तान के होश उड़ाए

Nathan Ellis Register Career Best ODI Performance: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान पाकिस्तान के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए और एक नया इतिहास रचा।

Image

नाथन एलिस ने किया कमाल

Photo : AP

Nathan Ellis Career Best Performance: ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर चार विकेट लिए जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 41 रन से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 44 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान जोश इंग्लिस (51) और कैमरन ग्रीन (53) ने अर्धशतक बनाए। उनके अलावा मैथ्यू रेनशॉ ने 43 रन का योगदान दिया जबकि 19 वर्षीय ओलिवर पीक ने 32 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका स्कोर एक समय छह विकेट पर 78 रन था। शादाब खान ने 71 रन की पारी खेली लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। उनके अलावा गाजी गौरी ने 37 और अराफात मिन्हास ने 33 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रन के एवज में तीन विकेट लेकर एलिस का अच्छा साथ दिया। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच इसी स्थान पर गुरुवार को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए एलिस तैयार

नाथन एलिस अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाजी आक्रामण का नया बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। आने वाले समय में वो मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड के साथ एक बेहतरीन तिकड़ी बना सकते हैं। एलिस अपनी रफ्ता के साथ-साथ अपनी स्विंग और धार पर भी लगातार काम कर रहे हैं, यही वजह रही कि पाकिस्तान ने स्पिन ट्रैक बनाने का प्रयास किया फिर एलिस की तेज गेंदों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। अगले मैच में एलिस के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article