AUS vs WI Live Streaming: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला केनिंगटन ओवल लंदन में खेला जाएगा। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अब तक अजेय रही है और उसने आखिरी लीग मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। अब तक हुए सभी 9 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हर बार ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंची है।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की बात करें तो हैली मैथ्यूज के नेतृत्व में 5 मैच में से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज को आयरलैंड जैसी टीम से भी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन नॉकआउट मैच का दबाव अलग होता है। ऐसे में मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा (AUS vs WI Semi Final Date)
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार यानी 30 जून को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा (AUS vs WI Semi Final Venue)
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला केनिंगटन लंदन ओवल में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कितने बजे खेला जाएगा (AUS vs WI Semi Final Timing)
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और इसका टॉस आधा घंटा पहले होगा।
टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला ((AUS vs WI Semi Final On TV)
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (AUS vs WI Semi Final Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम-
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वॉल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिट्चफील्ड, एलीसे पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मॉलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शूट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, तहालिया मैकग्राथ।
वेस्टइंडीज महिला टीम: कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टैफनी टेलर, डीएंड्रा डॉटिन, सिनेल हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, शॉनिशा हेक्टर, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू, जाइदा जेम्स।
