क्रिकेट

AUS vs NZ 2nd Test Highlights: मिचेल मार्श और एलेक्स केरी की धमाकेदारी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत, सीरीज भी क्लीन स्वीप

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2024, 10:38 AM IST

Australia Defeated New Zealand by 3 wickets in Australia vs New Zealand 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार पारी खेलकर न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मुकाबले मे 3 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमाया।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Cricket Australia Twitter)

Photo : Twitter

AUS vs NZ 2nd Test Highlights: मिचेल मार्श और एलेक्स केरी की विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया। इसी जीत के ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पहले मुकाबले में 172 रन से हराकर बढ़त हासिल की थी।

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 77 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर थे। ट्रेविस हेड बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन मिचेल मार्श और एलेक्स केरी ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। मिचेल मार्श ने 102 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाए। वहीं, एलेक्स केरी शतक से महज 2 रन दूर रह गए। उन्होंने 123 गेंदों पर 15 चौके की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी पारी में टॉप-5 बल्लेबाज रहे फेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ 279 का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के टॉप-5 खिलाड़ी फ्लॉप रहे। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने अच्छी शुरुआत नहीं की। स्टीव स्मिथ 25 गेंदों पर महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा 24 गेंदों पर महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन 6 रन, कैमरून ग्रीन 5 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क गोल्डन डक हो गए। दूसरी पारी में मिचेल मार्श, एलेक्स केरी और कप्तान पैट कमिंस ने 30+ रनों की पारी खेली।

बेन सियर्स का दूसरी पारी में दबदबा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में पहला टेस्ट मैच खेल रहे बेन सियर्स का दबदबा देखने को मिला। 26 साल के बेन सियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में एक विकेट चटकाए थे, लेकिन दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा मैट हेनरी ने दो विकेट चटकाए। हेनरी ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article