मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले पूर्व स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने विभिन्न प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच रखने की वकालत करते हुए कहा कि इससे एक व्यक्ति पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। एंड्रयू मैकडॉनल्ड वर्तमान में सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के कोच हैँ। उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से पहले जस्टिन लैंगर की जगह ली थी।
क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया में भी उठी तीनों फॉर्मेट के लिए अलग कोच नियुक्त किए जाने की मांग
- Agency by: Agency
- Updated Jan 28, 2023, 11:51 PM IST
