क्रिकेट

Champions Trophy: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई इस खास रणनीति पर काम करने में जुटे

Australia Cricket Team Semi-Final Preparations: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने रविवार दोपहर आईसीसी अकादमी में तीन घंटे का गहन अभ्यास सत्र आयोजित किया जिसमें उनका पूरा ध्यान स्पिन के खिलाफ अभ्यास पर लगा था। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जहां हल्का अभ्यास किया, वहीं युवा खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाई।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की कड़ी तैयारी
  • खास रणनीति पर काम कर रहा है ऑस्ट्रेलिया

ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार दोपहर आईसीसी अकादमी में तीन घंटे का गहन अभ्यास सत्र आयोजित किया जिसमें उनका पूरा ध्यान स्पिन के खिलाफ अभ्यास पर लगा था। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जहां हल्का अभ्यास किया, वहीं युवा खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाई।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी अकादमी के सात नेट गेंदबाजों को चुना जिसमें सभी स्पिनर थे। इनमें बाएं हाथ के धीमी गति के गेंदबाज हर्षित सेठ के अलावा दो बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज, इतने ही ऑफ स्पिनर और एक लेग स्पिनर शामिल था।

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमें यूएई में मौजूद हैं क्योंकि अभी उन्हें नहीं पता कि सेमीफाइनल में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा।

ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम चार मुकाबले में ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमों भारत या न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत के साथ पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दुबई में और दूसरा बुधवार को लाहौर में खेला जाएगा।

रविवार को ट्रेनंग के बाद स्पिनर हर्षित सेठ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने नेट गेंदबाजों से एक निश्चित लेंथ पर गेंदबाजी करने को कहा था जिससे उन्हें ड्राइव और फ्लिक करने का मौका मिले।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article