क्रिकेट

AUS W vs PAK W: एशले गार्डनर ने गेंद से बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदा

Australia vs Pakistan women highlights: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह से धूल चटा दी है। पाकिस्तान की टीम पर अब बाहर होने का खतरा मंडराने लग गया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

Australia vs Pakistan women highlights: गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने दायें हाथ की ऑफस्पिनर एशले गार्डनर (21 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को यहां महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नौ ओवर रहते नौ विकेट से हरा दिया।

आस्ट्रेलिया इस तरह लगातार तीसरी जीत से छह अंक लेकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रबल दावेदार बन गई।गार्डनर के अलावा अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वारेहैम के दो दो विकेट से आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 82 रन पर ढेर कर दिया।

एलिसा हिली हुईं चोटिल

अपने दोनों शुरुआती मैच जीतने वाली आस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 11 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। उसके लिए बेथ मूनी ने 15 रन बनाये जबकि एलिसा पैरी 22 रन बनाकर नाबाद रहीं।कप्तान एलिसा हीली 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं जो टीम के लिए चिंता का विषय होगा।चोटों से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के लिए केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी जिसमें आलिया रियाज 26 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने स्टंप पर गेंदबाजी की और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

पाकिस्तान की टीम पावरप्ले के दौरान बहुत सतर्क लग रही थी और धीमी शुरूआत के बाद उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाना जारी रखा। उनका कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। सिदरा अमीन (12 रन), निदा डार (10) और इराम जावेद (12) ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकीं।नियमित कप्तान फातिमा सना को अपने पिता के निधन के कारण कराची लौटना पड़ा जबकि डायना बेग पहले मैच में लगी चोट के कारण बाहर हैं। पाकिस्तान के लिए सदफ शम्स और इराम जावेद का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article