क्रिकेट

AUS vs SA 1st ODI Live Streaming: कब और कहां देखें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग

AUS vs SA 1st ODI Live Streaming: टी20 सीरीज के बाद अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार -ICC X)

AUS vs SA 1st ODI Live Streaming: टी20 सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। पहला मुकाबला 19 अगस्त को जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले 3 मैच की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहला और तीसरा मुकाबला अपने नाम किया था और सीरीज पर कब्जा जमाया था। अब बारी वनडे की है, जिसमें जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है।

साउथ अफ्रीका ने अपने स्कवॉड में क्वेना मफाका को शामिल किया है। उन्हें टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस का भी वनडे डेब्यू करना तय है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनुभवी मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है जिन्हें हालिया चेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। यदि आप भी इस वनडे सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच (SA vs AUS 1st ODI Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 19 अगस्त, मंगलवार को होगा।

कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच (SA vs AUS 1st ODI Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच कैज़ली स्टेडियम केयर्न्स में होगा।

कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच (SA vs AUS 1st ODI Match Timing)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले 9.30 बजे होगा।

कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (SA vs AUS 1st ODI Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) की ऐप और वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, एडम जैम्पा।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम: तेंबा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एन्गिडी, लुआन-डी प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article