क्रिकेट

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बदलाव के साथ उतरेगी पाकिस्तान टीम, इस घातक खिलाड़ी की होगी एंट्री

Australia vs Pakistan 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार सुबह 5 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

पाकिस्तान के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर से मिलते हुए। (फोटो- PCB Media Twitter)

Photo : Twitter

Australia vs Pakistan 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर से शुरू होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 5 बजे से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर पाकिस्तान टीम ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। टीम में ऑफ स्पिनर साजिद खान को टीम में रखने का फैसला किया है। पाकिस्तान के टीम प्रबंधन ने इस मैच के लिए 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार साजिद का खेलना तय है। उनके अलावा पाकिस्तान तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा, जबकि सलमान अली आगा पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। साजिद को अबरार अहमद के कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उन्होंने अब तक पाकिस्तान की तरफ से तीन टेस्ट मैच में चार विकेट लिए हैं।

रिजवान की भी हुई वापसी

पाकिस्तान टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की भी टीम में वापसी हुई है। सीरीज के पहले मुकाबले में सरफराज अहमद को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वे टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने में असफल रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा था। वहीं, दूसरी पारी की बात करें तो सरफराज का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला था। उन्होंने दूसरी पारी में 10 गेंदों का सामना किया और महज 4 रन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट आए थे। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम प्रबंधन ने मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम

शान मसूद (कप्तान), इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा, साजिद खान, आमेर जमाल।

(नोट- भाषा इनपुट के साथ)

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article