क्रिकेट

AUS vs PAK: पाकिस्तान की चोटिल खिलाड़ियों की समस्या जारी, अब ये खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2023, 03:33 PM IST

AUS vs PAK Test Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चोटिल खिलाड़ियों की समस्या जारी है। चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। सबसे ताजा नाम नोमान अली का है जो चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

Image

नोमान अली (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज
  • पाकिस्तानी टीम को लगा एक और झटका
  • नोमान अली बाकी बची टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

AUS vs PAK: पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली (Noman Ali) ‘अपेंडिक्स’ दर्द की वजह से हुई सर्जरी के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बचे हुए हिस्से से बाहर हो गये। नोमान अली इस तरह दो दिन के अंदर दौरा करने वाली पाकिस्तानी टीम से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। अली पिछले हफ्ते पर्थ में पहले टेस्ट में नहीं खेले थे जिसमें पाकिस्तान को 360 रन से हार मिली थी। उनकी शनिवार को मेलबर्न में ‘अपेंडिसाइटिस’ के लिए सर्जरी करायी गयी।

पाकिस्तानी टीम के बयान के अनुसार, ‘‘नोमान अली ने कल अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी जांच की गयी और स्कैन में पता चला कि यह दर्द ‘अपेंडिक्स’ के कारण हो रहा है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और वह ठीक हैं। उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी। ’’ तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद भी गुरुवार को पसली के ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बची हुई श्रृंखला से बाहर हो गये थे, उन्होंने पर्थ में टेस्ट पदार्पण में 128 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

End of Article