क्रिकेट

AUS vs OMA Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मुकाबले से पहले देखें बेस्ट ड्रीम 11 टीम, यहां से चुनिए

T20 World cup 2024: AUS vs OMAN T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Australia vs Oman Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 9वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना ओमान से होगा। यह रोमांचक मुकाबला बारबाडोज स्थित केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट AUS vs OMAN ड्रीम 11 टीम।

Image

ऑस्ट्रेलिया-ओमान ड्रीम-11 टीम प्रेडिक्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला
  • विजयी आगाज के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

AUS vs OMAN T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in Hindi, Australia vs Oman Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 9वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर ओमान से होने वाली है। गुरुवार, 6 जून को केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में खेले जाने वाले मैच में ओमान की कमान अकीब इल्यास (Aaqib Illyas) के पास होगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 जीता और अब उनकी नज़र टी20 विश्व कप 2024 पर है। उन्होंने स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श के नेतृत्व में एक मजबूत टीम का चयन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभ्यास मैच बड़े अंतर से जीते। ऐसे में वे बेहतरीन शुरुआत को बेताब होंगे।

दूसरी ओर, ओमान ने वॉर्म अप मैच में पीएनजी को तीन विकेट से हराया, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ उनका दूसरा मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में वे नामीबिया से आखिरी ओवर में हार गए थे।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जेम्पा, जोश हेज़लवुड, एश्टन एगर, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, नाथन एलिस।

ओमान स्क्वॉड: कश्यप प्रजापति, नसीम ख़ुशी (विकेट कीपर), आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, मोहम्मद नदीम, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान, फ़ैयाज़ बट, शोएब खान, रफ़ीउल्लाह, प्रतीक अठावले।

AUS vs OMAN T20 Match, ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान

दिनांक: 06 जून 2024

समय: 06: 00 PM

मैदान: केनिंगटन ओवल स्टेडियम, बारबाडोस

ऑस्ट्रेलिया और ओमान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर- जोश इंग्लिश

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, टिम डेविड

ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, आकिब इलियास, कैमरून ग्रीन

गेंदबाज: मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा

ऑस्ट्रेलिया और ओमान कप्तान और उप कप्तान

कप्तान- ट्रेविस हेड

उप-कप्तान- कैमरन ग्रीन

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article