क्रिकेट

AUS vs ENG Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के रोमांचक मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम11

AUS vs ENG Match Dream11 Prediction in hindi, Australia vs England Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 17वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह रोमांचक मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया।
  • ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में होगा मुकाबला।
  • मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

AUS vs ENG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Australia vs England Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार (08 जून 2024) को दो चैम्पियन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना एक बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में खिताब अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड ने दो बार चैम्पियन बनी। टीम ने पहला खिताब 2010 में और दूसरा खिताब 2022 में जीती थी। अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की नजर दूसरे टाइटल पर है, जबकि इंग्लैंड की टीम की नजर हैट्रिक पर है। यह रोमांचक मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

AUS और ENG हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2005 से अभी तक टी20 के 23 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ा टक्कर है, लेकिन इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से एक कम यानर 10 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाईएस्ट स्कोर 221 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 111 रन है।

AUS vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मैच डिटेल

मैचAUS vs ENG (मैच नंबर 17)
स्थानकेनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस
तारीख8 जून, 2024
समयशाम 10:30 PM IST
लाइव स्ट्रीमिंगस्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप

AUS vs ENG Barbados Weather Report in Hindi

शनिवार को सुबह बारबाडोस में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैच वहां के समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। तब भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बुंदा बांदी हो सकती है। हालांकि इससे मैच प्रभावित होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। कंडिशन की वजह से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और दूसरी पारी में स्पिनर्स कमाल कर सकते हैं। हालांकि दूसरी पारी में बल्ले पर आसानी से गेंद आने लगेगी, जिससे रन बनाना भी आसान हो जाएगा। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।

AUS vs ENG T20 Match, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

दिनांक: 08 जून 2024

समय: 10: 30 PM

मैदान: केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम, ब्रिजटाउन

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, विल जैक्स।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: मार्कस स्टोइनिस।

उप-कप्तान: जोस बटलर।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, विल जैक्स।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर।

कप्तान: ट्रेविस हेड

उप-कप्तान: जोस बटलर।

AUS vs ENG के बीच T20 World Cup मैच के लिए Dream11 Fantasy SuggestionsDream11 Fantasy Suggestion

जोस बटलर, फिल सॉल्ट, विल जैक्स, ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस

कप्तान - ट्रैविस हेड, उपकप्तान - विल जैक्स

AUS vs ENG Dream11 ड्रीम11 भविष्यवाणी

कप्तानमिचेल स्टार्क
उप-कप्तानडेविड वार्नर
कीपरजोस बटलर
बल्लेबाजडेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, फिलिप साल्ट, विल जैक, मिचेल मार्श, जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडरमार्कस स्टोइनिस
गेंदबाजमिचेल स्टार्क, आदिल राशिद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड ( Australia Squads)

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article