क्रिकेट

1043 दिन बादः डेविड वॉर्नर ने कर दिया कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ लाए रिकॉर्ड्स का तूफान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 22, 2022, 02:10 PM IST

Australia vs England 3rd ODI, David Warner scores century piling up records: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर ने कमाल का शतक जड़ा और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ऑस्ट्रेलिया ने 355 रन बना डाले।

Image

डेविड वॉर्नर ने जड़ा शतक (AP)

AUS vs ENG 3rd ODI, David Warner Records: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में आज तीसरा वनडे खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन ये फैसला उनको काफी भारी पड़ता नजर आया। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स (डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड) ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए, दोनों ने शतक जड़ डाले। इनमें से ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 152 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर पर फोकस रहा क्योंकि उन्होंने लंबे समय बाद शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड तोड़े।

डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने उतरे और आते ही धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। दोनों के बीच पहले विकेट केे लिए रिकॉर्ड 269 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान डेविड वॉर्नर ने 97 गेंदों में अपना 19वां वनडे शतक जड़ा। उन्होंने ये कमाल 1043 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा है इसलिए ये बेहद खास है। खासतौर पर अगले साल वनडे विश्व कप होना है, उस नजरिए से उनका वापसी में आना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा संकेत है। ठीक उसी तरह जैसे विराट कोहली ने 1021 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर इसी साल सूखा खत्म किया था।

मार्क वॉ का रिकॉर्ड तोड़ा (ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी)

1. रिकी पोंटिंग - 29 शतक

2. डेविड वॉर्नर - 19 शतक

3. मार्क वॉ - 18 शतक

रूट की बराबरी की (सक्रिय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक)

1. विराट कोहली - 71 शतक

2. डेविड वॉर्नर - 44 शतक, जो रूट-44 शतक

3. रोहित शर्मा - 41 शतक

6 हजारी बने डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने इस पारी के दौरान अपने 6000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। उन्होंनेे अब तक 139 वनडे पारियों में 6007 रन बनाए हैं। जिसमें 19 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 44.83 रहा है। उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर 179 रन का रहा है।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article