क्रिकेट

SL A vs IND A, 1st Unofficial Test: आकिब नबी ने बरपाया कहर, इंडिया-ए ने पहली पारी में हासिल की 170 रन की बढ़त

इंडिया-ए ने तेज गेंदबाज आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहले अनाधिकारिक टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 170 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा रहा मैच के तीसरे दिन के खेल का हाल।

Image

इंडिया ए क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

गॉल: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने दूसरी नयी गेंद से चार विकेट चटकाये जिसकी मदद से भारत ए ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ए पर 170 रन से बढ़त बना ली। दो विकेट पर 113 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ए ने पांच विकेट पर 300 रन बना लिये थे जिसके बाद नबी ने दूसरी नई गेंद से उम्दा स्पैल डालते हुए मेजबान टीम को 330 रन पर आउट कर दिया।

नबी ने चटकाए 58 रन देकर चार विकेट

नबी ने 19.4 ओवर में 58 रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारत को पहली पारी में 122 रन की बढत मिल गई। भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 452 रन बनाये थे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिये थे। पहली पारी में शतक लगाने वाले साई सुदर्शन चार रन पर ’रिटायर्ड हर्ट’ हो गए। सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे और देवदत्त पडिक्कल दोनों 20 रन पर खेल रहे थे।

श्रीलंका ने 30 रन पर गंवाए आखिरी पांच विकेट

तीसरे दिन एशेन बंदारा (162 गेंद में 70) और कप्तान साहन अराछिगे (129 गेंद में 72 रन ) ने तीसरे विकेट के लिये 117 रन जोड़े। एक समय पर श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 260 रन था। अराछिगे ने स्पिनर सारांश जैन और हर्ष दुबे की गेंदों पर तीन छक्के और पांच चौके लगाये। जैन और दुबे ने दोनों बल्लेबाजों को पडिक्कल के हाथों लपकवाया। पांच विकेट पर 268 रन के बाद अंजला बंदारा (15) और रविंदु फर्नांडो (22) ने 32 रन जोड़े। दूसरी नई गेंद आने पर नबी ने दोनों को क्रमश: देवदत्त और पांडे के हाथों लपकवाया। श्रीलंका ए ने आखिरी पांच विकेट 30 रन के भीतर गंवा दिये।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article