एशियन गेम्स 2026 में मेंस टीम के नॉकआउट मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले की तुलना में अब ये मुकाबले आधे घंटे पहले शुरू होंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर के मैच पहले घोषित 2 बजे के बजाय 1.30 बजे शुरू होंगे। हालांकि, महिलाओं के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एशियन गेम्स के भारतीय टीम को सीधे नॉकआउट में एंट्री मिली है। उनका पहला मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। जापान भारत से 3 घंटे 30 मिनट आगे है, इसलिए यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। सुबह के मैचों का समय नहीं बदला है। ये मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे या भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होंगे।
ये बदलाव क्वार्टर फाइनल के साथ-साथ सेमीफाइनल और गोल्ड मेडल मैच पर भी लागू होंगे। दोनों मैच जापान के समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे। समय में हुए बदलाव की सूचना अभी तक सभी संबंधित पक्षों को नहीं दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बदलाव की जानकारी नहीं है, हालांकि आधिकारिक वेबसाइट पर समय अपडेट कर दिया गया है।
इन मैचों के समय में बदलाव
ये बदलाव 28 सितंबर को होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल 1 अक्टूबर को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल और 3 अक्टूबर को होने वाले गोल्ड मेडल के मुकाबले पर लागू होते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहला क्वार्टर फाइनल, पहला सेमीफाइनल और कांस्य पदक के लिए होने वाला प्ले-ऑफ स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा।
पहले राउंड के मैच के समय में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो यह बदलाव इसलिए किए गए हैं क्योंकि जापान में सूर्यास्त थोड़ा जल्दी होता है। ये मुकाबले जिन वेन्यू पर खेले जाने हैं वहां फ्लड लाइट्स की व्यवस्था नहीं है, यही कारण है कि मैच को थोड़ा पहले किया गया है। 20वां एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच खेला जाना है।
