क्रिकेट

Asian Games: जापान में बुलेट ट्रेन से सफर करते दिखे भारतीय खिलाड़ी, कप्तान अय्यर ने दिखाया टशन

Asian Games Indian Cricket Team: बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई पहली फोटो में आपको टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का अलग ही स्वैग देखने को मिलेगा। आप देख पाएंगे कि ट्रेन के अंदर बैठे अय्यर ने अपनी कलाई में शानदार घड़ी पहनी हुई है। अय्यर पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी है।

Image

भारतीय टीम ने किया बुलेट ट्रेन में सफर (फोटो साभार- BCCI)

Asian Games Indian Cricket Team: एशियाई खेल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने जापान पहुंच चुकी है। इस दौरान टीम के कई खिलाड़ियों ने टोक्यो से नागोया तक का वर्ल्ड फेमस बुलेट ट्रेन शिंकानसेन से ट्रैवल किया। BCCI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से इसकी तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बोर्ड ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बुलेट स्पीड में टोक्यो टू नागोया। टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान पहुंची।"

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई पहली फोटो में आपको टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का अलग ही स्वैग देखने को मिलेगा। आप देख पाएंगे कि ट्रेन के अंदर बैठे अय्यर ने अपनी कलाई में शानदार घड़ी पहनी हुई है। अय्यर पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी है। पिछले एशियन गेम्स में रुतुराज गायकवाड़ ने गोल्ड जिताया था, इस बार अय्यर को उस खिताब को बचाना है। वहीं दूसरी फोटो में भारत के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा नजर आ रहे हैं, जिन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। वह विंडो सीट पर बैठकर टशन में पोज दे रहे हैं। कैमरे की तरफ देखकर हल्की मुस्कान के साथ पोज दे रहे हैं।

ईशान किशन ने ली बुलेट ट्रेन की तस्वीर

तीसरी फोटो में आपको ईशान किशन नजर आ रहे हैं, जो बुलेट ट्रेन स्टेशन पर स्टाइलिश अंदाज में खड़े दिख रहे हैं। ईशान ने अपने हाथ में फोन पकड़ा हुआ है और बुलेट ट्रेन की तस्वीर खींचते दिख रहे हैं। उनके पीछे चमचमाती हुई शिंकानसेन ट्रेन खड़ी दिख रही है। वहीं स्टेशन की सफाई और अनुशासन को देखकर ईशान काफी प्रभावित दिख रहे हैं। यह फोटो क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रही है। जबकि चौथी फोटो में आपको विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ट्रेन के अंदर बैठे दिखाई देंगे। उनके चेहरे पर शांत लेकिन कॉन्फिडेंट लुक है। वह खिड़की से बाहर देखते हुए पोज दे रहे हैं।संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों खिलाड़ियों के लिए यह एशियन गेम्स काफी अहम है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article