क्रिकेट

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 6, 2023, 10:12 AM IST

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर एशियाई खेलों में पदक पक्का कर लिया है।

Image

एशियन गेम्स- भारत ने बांग्लादेश को रौंदा

Photo : PTI

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई।

बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर एशियाई खेलों में पदक पक्का कर लिया है। बांग्लादेश को महज 96/9 पर रोकने के बाद भारत को शुरुआत में ही झटका लग गया। पिछले गेम के शतकवीर यशस्वी जयसवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को जमकर धोते हुए चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी और सिर्फ 9.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 100 के अंदर ही रोक दिया। आर साई किशोर ने 12 रन देकर 3 विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। हल्की बारिश के बाद भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दी और बांग्लादेश को 21/3 पर संघर्ष करना पड़ा।

साई किशोर-सुंदर का धमाल

आर साई किशोर ने भारत को पहला विकेट दिलाया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे ओवर में दो अहम झटके दिए, जिससे बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ गईं। पावरप्ले के बाद स्थिति और खराब हो गई, बांग्लादेश का स्कोर 41/5 पर पहुंच गया। भारतीय गेंदबाजों ने धमाल मचाते हुए बांग्लादेश के आखिरी 4 विकेट केवल 55 रन ही और जोड़ सके।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article