एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप के 16वें एडिशन का पहला मुकाबला 30 अगस्त को नेपाल बनाम पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा। हाइब्रिड मॉडल पर खेले जाने वाले एशिया कप के पहले 4 मुकाबले पाकिस्तान में जबकि आखिरी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। ये सभी मुकाबले चार वेन्यू में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप में 3 बार भिड़ेगा भारत-पाकिस्तान
अगर भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाबा रही तो 15 दिन के भीतर 3 बार वह आपस में खेलेगी। पहला मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में, दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप 2023 का कार्यक्रम (Asia Cup 2023 Schedule)
30 अगस्त- पाकिस्तान बनाम नेपाल- मुल्तान
31 अगस्त- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- कैंडी
2 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान- कैंडी
3 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - लाहौर
4 सितंबर - भारत बनाम नेपाल - कैंडी
5 सितंबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - लाहौर
6 सितंबर - सुपर फोर - ए1 बनाम बी2 - लाहौर
9 सितंबर- बी1 बनाम बी2- कैंडी
10 सितंबर- ए1 बनाम ए2- कैंडी
12 सितंबर- ए2 बनाम ए1- दांबुला
14 सितंबर- ए1 बनाम बी2- दांबुला
15 सितंबर- ए2 बनाम बी2- दांबुला
17 सिंतबर- फाइनल
