क्रिकेट

Asia Cup 2025: एसीसी ने किया ऐलान, 14 सितंबर को इस मैदान पर होगी भारत बनाम पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को ऐलान कर दिया है कि एशिया कप के ग्रुप दौर के मुकाबले कब और किस मैदान पर खेले जाएंगे।

Image

एशिया कप 2025 (फोटो क्रेडिट ACC Media 1 X)

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच नौ सितंबर से शुरू हो रहे आगामी एशिया कप के दो अहम मैच दुबई में खेले जायेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने शनिवार यह घोषणा की। भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। दोनों टीमों के बीच सुपर सिक्स चरण का संभावित मैच 21 सितंबर को इसी स्थान पर खेला जाएगा। 29 सितंबर को होने वाला फाइनल भी दुबई में ही होगा। अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, यह टूर्नामेंट टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा।

26 जुलाई को हुआ था कार्यक्रम का ऐलान

एसीसी ने मैचों की घोषणा 26 जुलाई को कर दी थी लेकिन इसके आयोजन स्थल की घोषणा शनिवार को की गयी। टूर्नामेंट में कुल 19 मैचों में से 11 मैच दुबई में और आठ मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे। भारत अपने शुरुआती दो लीग मैच 10 सितंबर (बनाम यूएई) और 14 सितंबर (बनाम पाकिस्तान) को दुबई में खेलेगा, जबकि ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा।

दुबई में खेले जाएगा फाइनल मैच

सुपर सिक्स चरण में अबू धाबी में सिर्फ एक मैच निर्धारित है। भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग हैं। फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article