क्रिकेट

'सॉरी' अर्शदीप सिंह ने मांगी अश्विन से माफी, ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को किया शामिल

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अश्विन से माफी मांगनी पड़ी है। चलिए जानते हैं कि आखिर अर्शदीप को ऐसा क्यों करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने भारत की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन भी चुनी है।

Image

अर्शदीप सिंह (साभार-AI Image)

अपनी बेबाकी के लिए विख्यात अर्शदीप सिंह एकबार फिर अपने जवाब से सुर्खियों में हैं। अर्शदीप सिंह से जब उनके 5 पसंदीदा भारतीय गेंदबाजों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद्र सिंह चहल को रविचंद्रन अश्विन से ऊपर रखा। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को टॉप पर रखा। नंबर दो पर अर्शदीप ने मोहम्मद शमी को रखा जबकि अपने साथी खिलाड़ी चहल को नंबर 4 पर रखा।

अर्शदीप सिंह ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा 'भुवी भाई पहले नंबर पर हैं क्योंकि वो मेरे भी पसंदीदा गेंदबाज हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, इसलिए थोड़ा पक्षपात तो जरूर करूंगा। दूसरे नंबर पर मैं शमी भाई को रखूंगा क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं, वो किसी भी विकेट पर गेंद को सीम करा सकते हैं। उनकी गेंदबाजी शानदार है और वो सीम का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं।

तीसरे और चौथे नंबर के लिए उन्होंने कुलदीप और युजवेंद्र चहल को चुना। इसके बाद अर्शदीप को याद आया कि उन्होंने अश्विन को रेट नहीं किया। अर्शदीप ने कहा कि मैं उन्हें सबसे आखिर में नहीं रखना चाहता था, लेकिन अब कोई जगह नहीं बचा है। सॉरी ऐश भाई। मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा।

अर्शदीप ने चुनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन-

अर्शदीप ने भारत के ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन भी चुने। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना, जबकि तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को रखा। चौथे नंबर पर विराट और उनके बाद युवराज सिंह को उन्होंने पांचवें नंबर पर रखा। अर्शदीप सिंह के प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा छठे नंबर पर जबकि विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने एमएस धोनी चुना।

अर्शदीप की गेंदबाजी लाइनअप

अर्शदीप सिंह ने स्पिन गेंदबाज के तौर पर हरभजन सिंह को चुना। लेफ्ट आर्म गेंदबाज के तौर पर उन्होंने खुद को और जहीर खान को रखा। आखिरी गेंदबाज के तौर पर उन्होंने प्राइम पेसर जसप्रीत बुमराह को रखा।

अर्शदीप की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन-

सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जहीर खान, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article