क्रिकेट

Video: नीचे सचिन तेंदुलकर का इंतजार कर रहे थे लोग, ऊपर छत से झांकती दिखीं उनकी बहू

Saaniya Chandhok Video: सचिन ने अपना 53वां बर्थडे अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, अपनी माता और अपनी नई बहू सानिया के साथ मनाया। सचिन का एक वीडियो और सामने आया था, जिसमें वह ड्राइंग रूम में अपनी मां के हाथों से केक खाते दिखे थे।

Image

सचिन का बर्थडे देखती रहीं सानिया चंडोक (फोटो साभार- viralbhayani)

Saaniya Chandhok Video: भारत रत्न सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 अप्रैल 1973 को जन्मे मास्टर ब्लास्टर ने मात्र 15 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। वहीं जब उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया तो उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। आज उनके 53वें जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर कई फैंस उनके घर के पास पहुंचकर उन्हें बधाइयां देते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस उनके घर के पास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर का 53वां बर्थडे

इस वीडियो में एक बेहद की खास दृश्य देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब फैंस उनके घर के नीचे खड़े होकर सचिन तेंदुलकर का बर्थडे मना रहे थे, तभी बालकनी पर उनकी बहू सानिया चंडोक खड़ी नजर आ रही हैं। आप देख पाएंगे कि वह बालकनी में खड़ी होकर सचिन का बर्थडे मनते देख रही हैं। इस दौरान वह बेहद शांत नजर आ रही हैं। उनके लिए यह पल शांत और भावुक करने वाला था। इससे पहले शायद ही उन्होंने इतने सारे लोगों को अपने घर के पास देखा होगा। देखें वीडियो-

गौरतलब है कि सचिन ने अपना 53वां बर्थडे अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, अपनी माता और अपनी नई बहू सानिया के साथ मनाया। सचिन का एक वीडियो और सामने आया था, जिसमें वह ड्राइंग रूम में अपनी मां के हाथों से केक खाते दिखे थे। वहीं सानिया तेंदुलकर ने कुछ दिन पहले ही सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से शादी रचाई है। वह इस परिवार के हर सुख-दुख का अब हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी सास अंजलि तेंदुलकर के साथ मिलकर सचिन तेंदुलकर के बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। वहीं अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article