क्रिकेट

अर्जुन ने पंत से सचिन के बैट पर कही ऐसी बात, युवराज बोले- तभी तो वो हैं सबके पापा

Arjun Tendulkar Rishabh Pant Video: ट्रेनिंग के दौरान कप्तान पंत का ध्यान अर्जुन के बैट पर गया। अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ अपने अप्रोच के साथ बल्कि अपने बैट के वजन के साथ भी सबसे अलग नजर आए। उनके बैट के वजन को लेकर ऋषभ पंत ने अर्जुन से सवाल पूछा।

Image

अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत (फोटो साभार- lucknowsupergiants)

Arjun Tendulkar Rishabh Pant Video: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। IPL 2026 का उद्घाटन मैच पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इससे पहले सारी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम में अपने अभ्यास कैंप में जमकर पसीना बहा रही है। जहां एक तरफ LSG के कप्तान ऋषभ पंत जमकर अभ्यास कर रहे हैं, वहीं टीम के बाकी खिलाड़ी भी कैप्टन के साथ नेट्स में पसीना बहाते दिख रहे हैं। इस बीच LSG ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

ऋषभ पंत और तेंदुलकर की बातचीत का वीडियो

यह वीडियो लखनऊ की टीम में इसी सीजन से शामिल हुए युवा अर्जुन तेंदुलकर और कप्तान ऋषभ पंत के बीच बातचीत का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ रहे हैं। दरअसल, ट्रेनिंग के दौरान कप्तान पंत का ध्यान अर्जुन के बैट पर गया। अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ अपने अप्रोच के साथ बल्कि अपने बैट के वजन के साथ भी सबसे अलग नजर आए। उनके बैट के वजन को लेकर ऋषभ पंत ने अर्जुन से सवाल पूछा। देकें वीडियो-

जब ऋषभ पंत ने अर्जुन से बैट के वजन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह भारी ब्लेड इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इससे LSG के कप्तान हैरान रह गए। अर्जुन ने बताया कि वह 1220 ग्राम के वजन का इस्तेमाल करते हैं। इससे हल्के बैट पर मैं नहीं जाता। इस पर हैरान होते हुए पंत ने पूछा कि भारी बैट से क्या होता है। इस पर अर्जुन ने जवाब दिया कि थोड़ा सा भी टच करने पर गेंद दूर जाती है। इसके बाद अर्जुन ने बताया कि उनके पापा सचिन तेंदुलकर तो 1310 से 1315 ग्राम तक के वजन का बैट इस्तेमाल करते थे। यह सुनकर पंत और भी हैरान हुए। इस पर इंप्रेस होते हुए पंत ने कहा कि अच्छी बात है, अगर उन्हें कुछ जरूरत हो तो वह उनसे मदद ले सकते हैं।

युवराज सिंह ने किया जबरदस्त कमेंट

वहीं इस वीडियो के कमेंट बॉक्स ने भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने कमेंट किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को लेकर जवाब देते हुए कहा, 'तभी तो वो सबके पापा हैं।' बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने इसी महीने की शुरुआत में शादी की है। वहीं शादी के तुरंत बाद ही वह लखनऊ के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो गए। उनके इस अप्रोच और जोश से भी एलएसजी के कप्तान पंत अर्जुन तेंदुलकर से इम्प्रेस हुए।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article