क्रिकेट

पाकिस्तान का पूर्व धाकड़ पेसर सीमित ओवरों की टीम का कोच बनने को तैयार

पाकिस्तान का पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज गैरी कर्स्टन की जगह टीम का वनडे और टी20 फॉर्मेट का नया कोच बनने को तैयार है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने उन्हें इसके लिए मना लिया है।

Image

रमीज राजा और अक़ीब जावेद (साभार Aqib Javed)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीबी को मिला व्हाइट बॉल का नया हेड कोच
  • अकीब जावेद को पीसीबी अध्यक्ष ने मनाया
  • जिंबाब्वे दौरे पर मिल सकती है जिम्मेदारी

लाहौर: मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को पाकिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे से पहले सफेद गेंद प्रारूप (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) में मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की प्रबल संभावना है। पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा।

अकीब जावेद कोच बनने के लिए है तैयार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि जावेद टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन्हें मना लिया है। सूत्र ने कहा,'पाकिस्तानी टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद हरारे के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे में नए मुख्य कोच जिम्बाब्वे में उनके साथ जुड़ेंगे।'

मौजूदा सिलेक्टर हैं अक़ीब जावेद

जावेद मौजूदा समय में सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं। उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के साथ कोचिंग का काफी अनुभव है। वह हाल ही में श्रीलंका के गेंदबाजी कोच भी थे। वह अतीत में पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। पाकिस्तान के सीमित ओवर के कोच गैरी कर्स्टन के पद छोड़ने के बाद पीसीबी टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी को इस जिम्मेदारी को सौंपना चाहता था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article