क्रिकेट

खास शतकः जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट ने मैच रेफरी के रूप में 100 टेस्ट पूरे किए

Andy Pycroft completes 100 Test At Match Refree: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी पायक्रॉफ्ट बृहस्पतिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के साथ मैच रेफरी के तौर पर 100 मैच पूरे करने वाले पुरुष टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे अधिकारी बन गए।

Image

एंडी पायक्रॉफ्ट (Zimbabwe Cricket/X)

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी पायक्रॉफ्ट बृहस्पतिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के साथ मैच रेफरी के तौर पर 100 मैच पूरे करने वाले पुरुष टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे अधिकारी बन गए।

इस सूची में सबसे अनुभवी मैच रेफरी के रूप में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी रंजन मदुगले 225 टेस्ट के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के जेफ क्रो (125) दूसरे और इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड (123) तीसरे स्थान पर हैं।

पायक्रॉफ्ट (68 वर्ष) ने 1983-1992 तक जिम्बाब्वे के लिए तीन टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘पायक्रॉफ्ट ने कहा कि उन्होंने मैच रेफरी के रूप में 100 मैचों तक की यात्रा के हर पल का आनंद लिया है जिन्होंने 2009 से अब तक 238 पुरुष वनडे, 174 पुरुष टी20 और 21 महिला टी20 मैचों में भी रेफरी की भूमिका निभाई है।’’

पायक्रॉफ्ट ने कहा कि इस मुकाम को छूना एक बड़ा सम्मान है और उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा शानदार रही है और मैंने इसके हर पल को संजोकर रखा है।’’

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article