Andre Russell returns to
वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने अगस्त में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज की तुलना में टीम में कई बदलाव किए हैं।सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स, ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि 21 वर्षीय ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड और बाएं हाथ के ऑफ स्पिनर गुडाकेश मोती को अनुभवी खिलाड़ी निकोलस पूरन और जेसन होल्डर को भी टीम में जगह दी गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नजर आ सकते हैं आंद्रे रसेल
विशेष रूप से, रसेल की वापसी एक संकेत है कि वह जून में कैरेबियन और यूएसए में खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए चयनकर्ताओं की योजना का हिस्सा है। 35 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर हाल ही में अबू धाबी टी10 लीग में शामिल हुए थे। वह पूरन के नेतृत्व वाली डेक्कन ग्लेडियेटर्स का हिस्सा थे, जो न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स से सात विकेट से हार गई थी।इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
