क्रिकेट

IPL 2024: धोनी की नई भूमिका वाले बयान पर रायडू ने दी नई जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 10:15 PM IST

IPL 2024: हाल ही में एमएस धोनी ने यह कहकर चौंका दिया था कि वह इस सीजन नई भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, उनकी यह भूमिका क्या होगी इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब उनके पूर्व साथी खिलाड़ी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

एमएस धोनी ने बीते सप्ताह फेसबुक पोस्ट के माध्यम से फैंस के बीच यह लिखकर सनसनी मचा दी थी कि वह इस आईपीएल में नई भूमिका के लिए तैयार हैं। हालांकि, धोनी की यह नई भूमिका क्या होगी इसको लेकर न ही धोनी और न ही सीएसके की तरफ से कोई विशेष जानकारी दी गई, लेकिन सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने इस पर नई जानकारी साझा की है। रायडू का यह अनुमान कितना सच है ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन अगर एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन है तो शायद रायडू की भविष्यवाणी सच हो सकती है।

इंपैक्ट रुल का इस्तेमाल कर सकते हैं धोनी

अंबाती रायडू ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इंपैक्ट प्लेयर नियम को इस्तेमाल करके आईपीएल के आगामी सत्र के दौरान बीच के ओवरों में कप्तानी किसी और को सौंप सकते हैं ताकि भावी कप्तान तैयार किया जा सके। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं।

CSK की ओर से 2022 में हो चुका है प्रयोग

सीएसके ने 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन लगातार हार के बाद उन्होंने बीच में कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर कप्तान बने। साल 2023 में धोनी ही कप्तान थे और उन्होंने 5वीं बार सीएसके को चैंपियन बनाया। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके रायडू ने स्टार स्पोटर्स से बातचीत में कहा,‘‘ इंपैक्ट प्लेयर नियम के जरिये धोनी बीच के ओवरों में किसी और को कप्तानी सौंप सकते हैं। यह साल सीएसके के लिये बदलाव वाला हो सकता है। अगर यह उनका आखिरी साल है , अगर वह कुछ साल और खेलते हैं तो वह कप्तान होंगे। मैं चाहूंगा कि वही कप्तान रहें।’’ धोनी ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में संकेत दिया था कि इस साल आईपीएल में वह नयी भूमिका में होंगे।

End of Article