क्रिकेट

आईपीएल में निकली एक और पर्ची, विकेट लेने के बाद लखनऊ के गेंदबाज ने दिया खास संदेश (VIDEO)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में पहली बार इस सीजन लखनऊ की ओर से खेल रहे आकाश सिंह ने चेन्नई के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। आकाश ने बिना रुके अपने 4 ओवर किए और चेन्नई के टॉप-थ्री बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया।

Image

आकाश सिंह (साभार-X)

आईपीएल 2026 में अब तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश चोपड़ा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला। आकाश ने अपने दूसरे ही ओवर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर अपने सेलेक्शन को सही ठहराया, लेकिन गायकवाड़ का विकेट लेने के बाद उन्होंने एक खास तरह का सेलिब्रेशन किया। इन दिनों आईपीएल में पर्ची निकालने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में आकाश सिंह ने भी गायकावाड़ को आउट कर एक पर्ची निकाली और अपने आलोचकों को कड़ा संदेश दिया।

आकाश सिंह की पर्ची में क्या था?

आकाश सिंह का पर्ची दिखाना आईपीएल में नया नहीं है। इससे पहले अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाज पहले ही यह कर चुके हैं। अब आकाश सिंह ने पर्ची दिखाई जिसमें लिखा था। "#Akki on fire - Akash knows how to take wickets in T20 game"

आकाश सिंह ने यह संदेश अपने आलोचकों के लिए लिखा था। आकाश यहीं नहीं रुके, पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने इनफॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे बड़ा झटका दिया।

2025 में भी नहीं मिला मौका

आकाश इससे पहले 2025 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्हें केवल 3 मैच खेलने का मौका मिला था। वहां भी उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। अब जब लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है तब जाकर आकाश सिंह को मौका मिला है।

टॉप थ्री बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन इस मुकाबले में उसकी ओर से आकाश सिंह ने शानदार स्पेल डाली और 4 ओवर में 6.5 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए केवल 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article