क्रिकेट

AFG vs BAN Live Streaming: कब और कहां देखें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 मुकाबला

AFG vs BAN Live Streaming: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

बांग्लादेश और अफगानिस्तान मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC X)

AFG vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 मैच की टी20 सीरीज में पहले दो मुकाबले जीतकर बांग्लादेश ने अजेय बढ़त ले ले ही, लेकिन उनके पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम इससे बचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना चाहेगी। पहले एशिया कप में खराब प्रदर्शन और अब बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ वक्त से अपने स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं खेल पा रही है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में टॉप पर हैं। राशिद खान 6 विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं तो गुरबाज ने 70 रन बनाए हैं, लेकिन सीरीज जीतने के लिए एक-दो खिलाड़ियों का चलना काफी नहीं है। अगर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच इस मुकाबले को आप भी लाइव देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (AFG vs BAN 3rd T20 Match Date)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 5 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (AFG vs BAN 3rd T20 Match Venue)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (AFG vs BAN 3rd T20 Match Timing)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (AFG vs BAN 3rd T20 Match On TV)

टीवी पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला Eurosport पर देखा जा सकता है।

कब खेला जाएगा अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (AFG vs BAN 3rd T20 Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (FanCode app और website) या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम-

अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Team)- सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वाफीउल्लाह तारखील, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), अब्दुल्लाह अहमदजई, नूर अहमद, मुजीब उर्र रहमान, फरीद अहमद मलिक, शरीफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इसहाक, बशीर अहमद।

बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Team)- तंजिद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, जाकेर अली (विकेटकीपर/कप्तान), शमीम हुसैन, नुरुल हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद, मेहदी हसन, तोहिद ह्रदोय, तंजिम हसन साकिब।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article