मैच से मिली सीख के बारे में पूछे जाने पर ट्रॉट ने कहा, ‘अगर हम किसी ओवर की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो उस ओवर को जल्द समाप्त करना होगा। आज हमने दो ओवर में 60 रन दिए और इससे मैच का रुख काफी हद तक बदल गया।’ उन्होंने कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है और हां, बल्लेबाजी से मैं निराश हूं कि हम लक्ष्य के थोड़ा और करीब नहीं पहुंच पाए।’
एक और पहलू जिसे टीम को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता होगी वह है हवा की दिशा में शॉट खेलना जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि बड़े शॉट बाउंड्री के बाहर गिरें। ट्रॉट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने देखा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने हवा का अच्छा उपयोग किया। मेरा मतलब है, हवा लंबी, अधिक लंबी सीमा रेखा की ओर थी लेकिन फिर भी शॉट आसानी से इसके पार गए। मुझे लगता है कि शायद हम थोड़ी बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और उन्हें दूसरी तरफ हिट करने के लिए मजबूर कर सकते थे।’
