क्रिकेट

AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने से पहले अफगानी खिलाड़ी रहमत का बड़ा बयान, बोले- अनुभव का हमें फायदा मिलेगा

AFG vs NZ, Afghanistan Batsman Rahmat Shah Statement: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक टेस्ट मैचों की सीरीज 9 सितंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा में होगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में खेलने के पिछले अनुभव का हमें फायदा मिलेगा।

Image

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Afghanistan Cricket Board X)

Photo : Twitter

AFG vs NZ, Afghanistan Batsman Rahmat Shah Statement: अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने कहा कि भारत में खेलने के पिछले अनुभव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार से नोएडा में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में उनकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। शाह अफगानिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने बेंगलुरु (2018 बनाम भारत), देहरादून (2019 बनाम आयरलैंड) और लखनऊ (2019 बनाम वेस्टइंडीज) में टेस्ट मैच खेले थे।

शाह ने क्रिकबज से कहा,‘भारत में खेलने के पिछले अनुभव का हमें फायदा मिलेगा। नोएडा और लखनऊ हमारे घरेलू मैदान रहे हैं। हमने यहां कई मैच खेले हैं और अभ्यास शिविर लगाए हैं। ’ उन्होंने कहा,‘हम भारत के मौसम और पिच की स्थिति से भी परिचित हैं, इसलिए निश्चित रूप से हम फायदे की स्थिति में हैं।’’ टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाह ने कहा कि उनकी टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा,‘हम उन्हें कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती है और हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी की है। हम उनकी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article