क्रिकेट

AFG vs PNG Dream11 Prediction: अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

T20 World cup 2024: AFG vs PNG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Afghanistan vs Papua New Guinea Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा। यह रोमांचक मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान का सामना पापुआ न्यू गिनी से।
  • त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

T20 World cup 2024: AFG vs PNG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Afghanistan vs Papua New Guinea Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को (14 जून 2024) को अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला अफगानिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। अफगानिस्तान की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में टीम को जीत मिली है। वहीं, पापुआ न्यू गिनी के साथ उल्टा है। टीम ने अभी तक दो मैच खेले और दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान की टीम 4 अंक के साथ अपने पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। अगर टीम जीत जाती है तो सुपर-8 में लगभग जगह बना लेगी। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की टीम 0 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

AFG और PNG हेड टू हेड

अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच एक टी20 मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हराया था। अब दोनों टीमें करीब 9 बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों 23 जुलाई 2015 को डबलिन में भिड़ी थी।

AFG vs PNG T20 Match, अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी

दिनांक: 14 जून 2024

समय: 6: 00 AM

मैदान: ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद

अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज।

बल्लेबाज: इब्राहिम जादरान।

ऑलराउंडर: मोहम्मद नबी, सेसे बाऊ, असदुल्ला वाला, अजमतुल्लाह उमरजई।

गेंदबाज: एली नाओ, चाड सोपर, राशिद खान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: फजलहक फारूकी।

उप-कप्तान: राशिद खान।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

पापुआ न्यू गिनी का स्क्वॉड (Papua New Guinea Squads)

असदुल्ला वाला (कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, सीजे अमिनी, हिला वारे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामेआ, सेसे बाऊ, टोनी उरा।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article