क्रिकेट

AFG vs BAN 3rd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे

AFG vs BAN 3rd ODI Live Streaming: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने जबकि दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के नाम रहा था।

Image

अफगानिस्तान और बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

AFG vs BAN 3rd ODI Live Streaming: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला सोमवार को होगा। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट इंटरनेशनल में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने जीता था जहां 18 साल के अल्लाह गजनफर हीरो रहे थे जिन्होंने 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान को आसान जीत दिलाई थी। वहीं दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 68 रन से जीत दर्ज की थी।

बांग्लादेश की ओर से नसुम अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे। नसुम के अलावा मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 76 रन की पारी खेली। पहले दो मुकाबलों की तरह इस मुकाबले की भी रोमांचक होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इस मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Match Date)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला गुरुवार (11 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Match Venue)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Match Time)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 3.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 3.00 PM बजे होगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Match On Tv)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड इसके वेबसाइट पर किया जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article