क्रिकेट

AUS vs IND 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया को झटका, भारत के खिलाफ पहले टी20 से बाहर हुए एडम जम्पा, इस खिलाड़ी को मिली जगह

India vs Australia 1st T20I: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा निजी कारणों से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनकी जगह तनवीर संघा को टीम में शामिल किया है।

Image

पहले टी20 से बाहर हुए एडम जम्पा

Photo : AP

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा निजी कारणों से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनकी जगह तनवीर संघा को टीम में शामिल किया है। यह श्रृंखला बुधवार को कैनबरा में शुरू होगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार जंपा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

तेईस वर्षीय संघा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अपनी लेग स्पिन से 10 विकेट लिए हैं। बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर के नियमित सदस्य संघा ने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यादगार शुरुआत करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लिए थे।

संघा इस वर्ष की शुरुआत में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया ए टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने भारत ए के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में सात विकेट लिए थे। जंपा पर्थ में भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अगले दो मैच में खेले थे।

पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कैनबरा (29 अक्टूबर), मेलबर्न (31 अक्टूबर), होबार्ट (दो नवंबर), गोल्ड कोस्ट (छह नवंबर) और ब्रिस्बेन (आठ नवंबर) में खेले जाएंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article