क्रिकेट

INDA vs PAKA: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, राजवर्धन हंगरगेकर और साई सुदर्शन बने जीत के हीरो

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 19, 2023, 09:10 PM IST

भारत ने इमर्जिंग एशिया कप के लीग दौर के मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया। भारत की जीत के हीरो तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर और साई सुदर्शन रहे। भारत की सेमीफाइनल में अब बांग्लादेश से भिड़ंत होगी।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान (साभार BCCI)

Photo : Twitter

कोलंबो: यश धुल की कप्तानी वाली इंडिया-ए ने बुधवार को इमर्जिंग एशिया कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया। भारत की जीत के हीरो तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर और बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे। हंगरगेकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को 48 ओवर में 205 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके बाद जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 36.4 ओवर में साई सुदर्शन की नाबाद 104* रन की आतिशी पारी की बदौलत हासिल कर लिया। निकिन जोस ने 53 रन की और कप्तान धुल ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 रन बनाए।

सेमीफाइनल में होगी बांग्लादेश से भिड़ंत

इस मुकाबले से पहले ही भारत और पाकिस्तान दोनों की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं। इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ग्रुप बी में पहले और पाकिस्तान दूसरे पायदान पर रही। टीम इंडिया की अब 21 तारीख को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत होगी। वहीं पाकिस्तान पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।

राजवर्धन हंगरगेकर ने बरपाया कहर

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान 95 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हंगरगेकर और सुतार की गेंदबाजी का सामना पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाज साहबजादा फरहान 35 रन बना सके। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों खासकर कासिम अकरम ने 48 रन बनाकर टीम की लाज बचाई और उसे 200 रन के पार पहुंचाया। मुबासिर खान ने 28 और मेहरान मुमताज ने 25 रन की पारी खेली। हंगरगेकर ने 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं 3 सफलता मानव सुथार को मिली। 1-1 विकेट रियान पराग और निशांत सिंधू के खाते में गया।

अभिषेक और साई ने दिलाई आतिशी शुरुआत

जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा के 21 रन बनाकर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे निकिन जोस ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इस दौरान दोनों ने अपने अपने अर्धशतक पूरे किए। टीम को 150 रन के पार पहुंचाने के बाद जोस बड़ा शॉट खेलने की चक्कप में मुम्ताज की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 53 रन बनाए।

लगातार दो छक्के जड़कर साई सुदर्शन ने दिलाई जीत

दो विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान यश धुल ने दूसरे छोर से साऊ सुदर्शन का साथ दिया। सुदर्शन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 36.4 ओवर में जीत लगातार दो छक्के जड़कर दिलाई साथ ही अपना शतक 110 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article