क्रिकेट

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने बताया क्या होगी उनकी प्राथमिकता

विमेंस प्रीमियर लीग टीम यूपी वॉरियर्स के हेड कोच बनने के बाद अभिषेक नायर ने बताया है कि वो टीम के साथ किस दिशा में काम करेंगे। क्या होगी बतौर हेड कोच उनकी प्राथमिकता?

Image

अभिषेक नायर (फोटो क्रेडिट KKR X)

मुंबई: भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच के रूप में अपनी नई भूमिका को चुनौती से ज्यादा एक मौके के रूप में देखते हैं क्योंकि उनका लक्ष्य ट्रॉफी जीतने वाली संस्कृति का निर्माण करना है। इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल में निराशाजनक अंतिम स्थान पर रहने के बाद नायर को फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

यूपी वॉरियर्स 2024 में चौथे स्थान और 2023 में शुरूआती चरण में तीसरे स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में नायर ने पीटीआई को बताया, 'मैंने हमेशा किसी भी चीज को मौके के रूप में देखा है और यह एक ऐसा अवसर है जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।'

उन्होंने कहा,'मैं एक ऐसी संस्कृति बनाना चाहता हूं जिसमें इस फ्रेंचाइजी में आने वाला हर खिलाड़ी यह समझे कि यह फ्रेंचाइजी ट्रॉफी जीतने के लिए खेलती है। मैं इस फ्रेंचाइजी और हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में इस मानसिकता को लाने की कोशिश करूंगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article