क्रिकेट

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी में गरजा अब्दुल समद का बल्ला, जम्मू-कश्मीर के लिए रच दिया इतिहास

Abdul Samad Century: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अब्दुल समद ने रणजी ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। समद ने एक ही मैच में दो ताबड़तोड़ शतक जड़ दिए हैं और इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के लिए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Image

अब्दुल समद (फोटो- AP)

Abdul Samad Century: अब्दुल समद ने सोमवार, 21 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय बल्लेबाज प्रीमियर घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले बल्लेबाज बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्टार ने बाराबती स्टेडियम में ओडिशा पर दबदबा बनाया, जिससे उनकी टीम को अंतिम दिन सुबह के सत्र में मजबूत स्थिति में पहुंचने में मदद मिली।

अब्दुल समद ने आईपीएल की ही तरफ रणजी में भी तेजी से रन बनाए और दूसरी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाते हुए 108 रन जड़ दिए। समद की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने 7 विकेट पर 270 रन बनाकर पारी घोषित की और ओडिशा को अंतिम दिन बल्लेबाजी करने के लिए कहा। जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा को 269 रन का लक्ष्य दिया, जो 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 14 रन बनाकर लड़खड़ा रहा था।जम्मू-कश्मीर के अन्य बल्लेबाजों में से कोई भी अपनी दूसरी पारी में 50 रन से आगे नहीं बढ़ पाया जबकि अब्दुल समद ने अपनी सनसनीखेज पारी से सबको चौंका दिया।

आईपीएल ऑक्शन पर निगाहें

समद ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन में जम्मू और कश्मीर के लिए सात मैचों में 276 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। ऐसा लगता है कि वह इस सीजन में बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं। अगर वे इसी लय में रहते हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें भी अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में रिटेन करना का सोच सकती है। अगर वे रिटेन नहीं होते हैं तो उनकी ये पारी ऑक्शन में उन्हें ज्यादा पैसे दिलाने में काम आ सकती है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article