क्रिकेट

PBKS vs SRH: अन्याय होगा, श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा का दावा

PBKS vs SRH: पंजाब के कप्तान ने खेली मैच विनिंग पारी तो तारीफ में सामने आए आकाश चोपड़ा। अगले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तानी का दावेदार बताया। अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

PBKS vs SRH: कप्तान अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 34 गेंद में नाबाद 69 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से आसान जीत दिला दी। इससे पहले हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 74 और हेनरिक क्लासेन के 39 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 219 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लेकिन जैसा कि पहले से कहा जा रहा है कि हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर है और हुआ भी वही टीम 219 का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई। यह 10वां मौका है जब आईपीएल में पंजाब ने 200 प्लस का लक्ष्य हासिल किया।

आकाश चोपड़ा ने की अय्यर की तारीफ

इस जीत में अय्यर का अहम रोल रहा। मैच के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कामेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अय्यर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा 'मैं मिडिल ओवर में अय्यर की बल्लेबाजी का फैन हूं जिस तरह से वह खेल को नियंत्रित करते हैं। उन्हें अगर जल्द वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में शामिल ना किया जाए तो यह अन्याय होगा। वास्तव में, वह अगले विश्व कप के लिए कप्तानी के दावेदार भी हो सकते हैं।

अय्यर का शानदार कप्तानी रिकॉर्ड

आईपीएल की बात करें तो अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है और एक को तो चैंपियन भी बनवाया। इस बार भी अय्यर पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाने की इच्छा लेकर उतरे हैं और अब तक उन्होंने उस दिशा में बेहतरीन काम किया है। अगर वह अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को जिताने में कामयाब हो जाते हैं तो निश्चित तौर पर वह कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बन जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article