क्रिकेट

Today Cricket Match 30 September 2026: आज किसका मैच है, होंगे दो बड़े क्रिकेट मुकाबले, जानिए शेड्यूल

Today Cricket Match Schedule 30 September 2026: आज (30 सितंबर, बुधवार) क्रिकेट के दो बड़े मैच खेले जाने हैं। चार बड़ी टीमें मैदान पर होंगी और उनके बीच 50 ओवर फॉर्मेट का घमासान देखने को मिलने वाला है। यहां हम जानेंगे कि आज किसका-किसका मैच है और क्या है पूरा शेड्यूल।

Image

आज किसका-किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आज के क्रिकेट मैचों का कार्यक्रम- 30 सितंबर 2026
  • चार बड़ी टीमों के बीच वनडे क्रिकेट का घमासान
  • सभी की नजरें भारतीय क्रिकेट टीम पर होंगी

Today Matches Schedule 30 September: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 अब धीरे-धीरे करीब आ रहा है और सभी टीमें बाकी बचे महीनों में ज्यादा से ज्यादा 50 ओवर फॉर्मेट क्रिकेट खेलना चाहती हैं, ताकि तैयारी पुख्ता की जा सके। इसी कड़ी में आज चार बड़ी टीमें जो वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा भी होने वाली हैं, उनके बीच वनडे मैच होंगे। दोनों ही वनडे सीरीज दिलचस्प और रोमांचक मोड़ पर हैं। आज (30 सितंबर, बुधवार) क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के अलावा वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम भी होंगी। आइए जानते हैं कि आज किसका मैच कब होना है।

आज का पहला मैचः बुधवार को पहला क्रिकेट मैच भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच खेला जाना है। वेस्टइंडीज की टीम सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है और फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज चल रही है, जिसके बाद 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का एक मैच हो चुका है और उस मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 50 ओवर में 295 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतकों के दम पर आसानी से 41.4 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। अब आज होने वाले दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

आज का दूसरा मैचः जहां भारतीय जमीन पर भारत-वेस्टइंडीज वनडे मुकाबला खेला जाएगा, वहीं हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अफ्रीका में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम और वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज (SA vs AUS ODI Series 2026) का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम 32 रन से हार गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब तीसरे वनडे में आज विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सम्मान के लिए खेलेगी और जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी। क्योंकि इसके बाद 9 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की अहम और चर्चित सीरीज का आयोजन होने वाला है।

आज के क्रिकेट मैचों का पूरा शेड्यूल, 30 सितंबर 2026, बुधवार (Today Cricket Matches Full Schedule 30th September 2026)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला भारत में मैच का समय
1. भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडेरांची (JSCA स्टेडियम)दोपहर 2:00 बजे
2. दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडेपोश्फस्ट्रूम (सेनवेस पार्क)शाम 5:00 बजे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दिन के पहले मुकाबले में सभी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर टिकी रहेंगी जिन्होंने पिछले मैच में शतक लगाने के अलावा सबसे तेज 15,000 वनडे रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। जबकि, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दिन के दूसरे मैच में सबकी नजरें दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर पर रहेंगी जिन्होंने दूसरे वनडे में जोरदार पारी खेली थी।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article