T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 16 February: टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज (16 फरवरी, सोमवार) भी तीन शानदार मैच होने वाले हैं। सुबह से लेकर शाम तक क्रिकेट फैंस का जमकर मनोरंजन होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में आज तीन मैचों में तीन बड़ी टीमों का भविष्य भी टूर्नामेंट में कैसा होगा ये जानना दिलचस्प रहेगा। टूर्नामेंट में सुपर-8 (Super-8) में पहुंचने की रेस में कौन सी टीम आगे रहेगी इसमें आज भी फैसले होंगे। टूर्नामेंट में आज के मुकाबलों में जो छह टीमों मैदान पर उतरने वाली हैं, वो हैं अफगानिस्तान, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), इंग्लैंड, इटली, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका।
आज पहला मैच किसका है: टी20 वर्ल्ड कप में आज का पहला मैच अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमों के बीच होने वाला है।इन दोनों टीमों में अफगानिस्तान के टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में जाने के थोड़े आसार अभी बाकी हैं। अब तक अफगानिस्तान ने एक भी मैच में जीत नहीं दर्ज की है, लेकिन फिर भी ग्रुप-D के इस मैच में अगर अफगानिस्तान अच्छे अंतर से जीतने में सफल रहती है तो उसकी थोड़ी उम्मीदें जीवित रहेंगी।
आज दूसरा मैच किसका है: विश्व कप 2026 में आज का दूसरा मैच रोचक होने वाला है। इस मैच में इंग्लैंड और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-C में सुपर-8 राउंड में पहुंचने की दहलीज पर खड़ी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें इस ग्रुप से टूर्नामेंट के अगले राउंड में जा सकती हैं। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही अगले राउंड में जगह बना चुकी है। आज इंग्लैंड बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी ताकि उसकी अंक तालिका में स्थिति मजबूत हो सके, लेकिन दूसरी तरफ पहली बार विश्व कप खेल रही इटली की टीम है, जो धड़कनें बढ़ा सकती है। इटली ने अपने पिछले मैच में सभी को हैरान करते हुए नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की थी।
आज का तीसरा मैच किसका हैः टूर्नामेंट में आज का तीसरा मुकाबला सबसे शानदार होने वाला है। ये मैच दो बड़ी टीमों के बीच होगा। आमने-सामने होंगी ऑस्ट्रेलिया और विश्व कप की सह-मेजबान श्रीलंका की टीम। बेशक ऑस्ट्रेलिया अंक गणित के हिसाब से श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी लेकिन फिर भी हार की स्थिति में टूर्नामेंट में उसकी हालत कमजोर हो जाएगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम इस मैच में कोई चूक नहीं करना चाहेगी क्योंकि वो सुपर-8 राउंडी के दरवाजे पर खड़ी है और ग्रुप-B के इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम भी सबको चौंकाते हुए रेस में बनी हुई है, जिसने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था। इसलिए आज ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का मैच बहुत अहम रहने वाला है।
आईसीसी T20 विश्व कप 2026 में आज के मैचों का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है किस टीम का मैच? (ICC T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule, 16 February 2026, Monday)
| किस टीम का किससे मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| 1. अफगानिस्तान Vs यूएई | दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) | सुबह 11 बजे |
| 2. इंग्लैंड Vs इटली | कोलकाता (इडेन गार्डन्स स्टेडियम) | दोपहर 3 बजे |
| 3. ऑस्ट्रेलिया Vs श्रीलंका | पाल्लेकेले (पाल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम) | शाम 7 बजे |
