क्रिकेट

Today IPL Match 3 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 3 May: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (3 मई 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दिन रविवार की बारी है। यानी 'डबल हेडर' की बारी है। शनिवार को हुए चेन्नई-मुंबई के मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे उन दोनों मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच

Today IPL Match 3 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (3 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 44 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी, क्योंकि टूर्नामेंट अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होना है। दोनों ही टीमों में आगे तक जाने की क्षमता मौजूद है, लेकिन इस समय हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछले पांच मुकाबले लगातार जीत चुकी हैदराबाद विजय रथ पर सवार है। वहीं, कोलकाता ने भी पिछले दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चख लिया है। एक तरफ हैदराबाद प्लेऑफ में अपनी जगह को और पक्की करने उतरेगा तो कोलकाता प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए।

IPL में आज का दूसरा मैच किसका है: आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। गुजरात ने घर में लगातार दो मुकाबले जीतकर वापसी की राह पकड़ ली है। गिल ने अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने की एक उम्मीद दे दी है। वहीं, दूसरी तरफ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में शिकस्त मिली है। यह इस सीजन पंजाब की पहली हार थी। हालांकि, पंजाब जिस लय में है उसे देखते हुए गुजरात के लिए उसे हराना मुश्किल काम होगा।

IPL 2026 में आज के दोनों मुकाबलों का शेड्यूल, कब और कहां होंगे आज के दोनों मैच? (IPL 2026 Today MatcheS Schedule, 3 May 2026, Sunday)

आज किसका मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
1. हैदराबाद बनाम कोलकाता (SRH vs KKR)हैदराबाद (राजीव गांधी स्ट्रेडियम)दोपहर 3:30 बजे
2. गुजरात बनाम पंजाब (GT vs PBKS)अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)शाम 7:30 बजे
प्वाइंट्स टेबल में चारों टीमों की पोजिशन देखें तो, हैदराबाद तीसरे स्थान पर काबिज है। कोलकाता की टीम 8वें स्थान पर है। वहीं, गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि पंजाब टेबल टॉपर है।
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article