क्रिकेट

Today IPL Match 25 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 25 April: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (25 अप्रैल 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दो दिनों की बारी है। यानी 'डबल हेडर' की बारी। आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे उन दोनों मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका-किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल में दो बड़े मैच
  • 4 टीमों में आगे बढ़ने की लगेगी रेस

Today IPL Match 25 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (25 अप्रैल, शनिवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी लंबा सफर बाकी है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी क्योंकि जल्द ही टूर्नामेंट में अपने दूसरे चरण में प्रवेश करेगा।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होना है। दोनों ही टीमों में आगे तक जाने की क्षमता मौजूद है लेकिन इस समय पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पंजाब की टीम लगातार मैच जीत रही है और उससे पार पाना दिल्ली के लिए आसान नहीं होने वाला।

IPL में आज का दूसरा मैच किसका है: इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम का मुकाबला दो आक्रामक टीमों के बीच होने वाला है। ये टीमें हैं राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं और दोनों के हौसले बुलंद होंगे। इस मैच में फैंस की नजरें राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी होंगी। जबकि हैदराबाद की तरफ से पिछले मैच ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से फिर से उनके फैंस को उम्मीदें रहेंगी।

IPL 2026 में आज के दोनों मुकाबलों का शेड्यूल, कब और कहां होंगे आज के दोनों मैच? (IPL 2026 Today MatcheS Schedule, 25 April 2026, Saturday)

आज किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
1. दिल्ली बनाम पंजाब (DC vs PBKS)दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)दोपहर 3:30 बजे
2. राजस्थान बनाम हैदराबाद (RR vs SRH)जयपुर (सवाई मानसिंह स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आज के मैचों की चारों टीमों के आईपीएल अंक तालिका में क्या है ताजा स्थिति? (IPL Points Table Standings)

आज के पहले मैच में एक तरफ है दिल्ली की टीम जो 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के बाद अंक तालिका में इस समय छठे पायदान पर है। वहीं, दूसरी तरफ है श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में खेल रही पंजाब किंग्स की टीम जिसने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने 6 मैच खेले हैं जिसमें 5 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा था। वे 11 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं।

आज के दूसरे मैच की टीमों की अंक तालिका में इनकी स्थिति की बात करें तो इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article