Today IPL Match 22 April 2026: आईपीएल 2026 में के कुछ ताजा मुकाबलों के बाद आईपीएल अंक तालिका में काफी बदलाव होते जा रहे हैं। आज (22 अप्रैल, सोमवार) आईपीएल में एक बार फिर दो खास टीमों के बीच मैच होगा। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 में आज होने वाले मुकाबले में दो टीमें अपने आगे के सफर को आसान बनाने के लिए खेलती नजर आएंगी। इनमें एक टीम ऐसी है जिसकी स्थिति काफी मजबूत है, तो दूसरी टीम की हालत फिलहाल टूर्नामेंट में अच्छी नजर नहीं आ रही है।
आज आईपीएल में किसका मैच हैः आज आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (
आईपीएल 2026 में आज के मैच का कार्यक्रम, कब और कहां होने जा रहा है आज का मुकाबला? (IPL 2026 Today Match Schedule, 22 April 2026, Wednesday)
| आज किसका मैच है | कहां होगा मुकाबला | मैच का टाइम |
| लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) | लखनऊ (इकाना स्टेडियम) | शाम 7:30 बजे |
आज के मैच में लखनऊ और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (Players To Watch Out For In LSG vs RR IPL Match Today)
लखनऊ और राजस्थान के बीच होने वाले आज के आईपीएल मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच में मेजबान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से उम्मीद रहेगी कि वो कुछ बड़ा करके दिखाएं, उनके अलावा निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), एडेन मार्करम (Aiden Markram), मिचेल मार्श (Mitchell Marsh), प्रिंस यादव (Prince Yadav) और अवेश खान (Avesh Khan) से लखनऊ के फैंस को उम्मीदें रहेंगी। जबकि, राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके सबसे खास खिलाड़ी होंगे ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए सभी फिर से बेताब होंगे। वैभव के अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), कप्तान रियान पराग (Riyan Parag), रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) से आस रहेगी।
