क्रिकेट

Today IPL Match 20 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 20 April: आईपीएल 2026 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने दूसरे चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबले और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। आज इंडियन प्रीमियर लीग में एक और बड़ा मैच खेला जाएगा। यहां जानिए आज किसका मैच है और कब व कहां होगा मुकाबला।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आईपीएल में आज एक और बड़ा मुकाबला
  • दो बड़ी टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Today IPL Match 20 April 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में शनिवार और रविवार को चार बड़े मैच खेले गए, जिनके नतीजों के बाद आईपीएल 2026 अंक तालिका में काफी फेरबदल देखने को मिले हैं। अब आज (20 अप्रैल, सोमवार) भी टूर्नामेंट में दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। आईपीएल 2026 में आज होने वाले मुकाबले में प्लेऑफ को नजर में रखते हुए दो टीमों का आगे का भविष्य भी दांव पर रहेगा।

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 का आज 30वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने आने जा रही हैं। दोनों टीमों के लिए अब तक का टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने जहां अब तक 5 मैचों में 3 मैच जीते हैं और वे अंक तालिका में 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, दूसरी तरफ पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्थिति सबसे खराब है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मैचों में सिर्फ 1 मैच में जीत दर्ज की है और 2 अंकों के साथ वे आईपीएल पोइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें नंबर पर हैं।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का कार्यक्रम, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 20 April 2026, Monday)

आज किसका मैच होगा कहां होगा मुकाबला मैच का समय
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI)नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबादशाम 7:30 बजे

आज गुजरात और मुंबई के मैच में किन खिलाड़ियों पर रहने वाली है नजरें? (Players To Watch Out For In Gujarat vs Mumbai IPL Match Today)

आज आईपीएल 2026 में होने वाले गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कई बड़े खिलाड़ियों की टक्कर पर भी नजरें होंगी। मेजबान गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल के अलावा जोस बटलर (Jos Buttler), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), राशिद खान (Rashid Khan) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। वहीं, मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को खराब फॉर्म से बाहर होना, उनके साथ-साथ तिलक वर्मा (Tilak Varma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर नजरें रहेंगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article