क्रिकेट

Today IPL Match 16 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत

Today IPL 2026 Match 16 May, Saturday: आईपीएल 2026 में अंक तालिका जैसे-जैसे पेचीदा होती जा रही है, वैसे-वैसे प्लेऑफ के लिए टीमों की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है। इसी कड़ी में आज एक और दिलचस्प मैच खेला जाएगा जिसमें एक टीम की किस्मत दांव पर है।

Image

आज किसका मैच है (कोलकाता बनाम गुजरात)

Today IPL Match 16 May 2026: टी20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ता जा रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग में प्लेऑफ (IPL Playoff 2026) की रेस इसे और भी दिलचस्प बना रही है। गुरुवार रात हुए मैच में फिर एक उलटफेर देखने को मिला जहां प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन के शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स को उसकी लगातार पांचवीं हार थमा दी। अब पंजाब किंग्स की स्थिति भी अंक तालिका में पेचीदा हो चुकी है, वो 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं और उसे टॉप 4 में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने ही होंगे। इसी बीच अब आज होने वाला मैच भी एक टीम की किस्मत का फैसला करने वाला है।

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा। कोलकाता की टीम 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। उसके लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है। लेकिन दूसरी तरफ मौजूद गुजरात टाइटंस के साथ ऐसा नहीं है। गुजरात की टीम काफी मेहनत करने के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर तक पहुंच चुकी है। उसके 12 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक हैं। वो तकरीबन प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी हगै। जबकि उसके अभी दो मैच बाकी हैं, अगर वह दोनों मैच जीत जाती है तो पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। ऐसे में आज के मैच में गुजरात टाइटंस पूरी तरह आक्रामक और जोश के साथ मैदान पर उतरेगी।

IPL 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? (Today IPL Match Teams, Venue, Timing)

किसका-किसका मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंसईडन गार्डन्स (कोलकाता)शाम 7:30 बजे

आईपीएल इतिहास में कोलकाता और गुजरात के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं? (KKR vs GT Head To Head Stats)

कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से एक मुकाबला केकेआर ने जीता है, जबकि 4 मैचों में गुजरात की टीम विजयी हुई है। जबकि दोनों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। इन दोनों टीमों के बीच इसी सीजन एक मैच खेला जा चुका है, जिसमें 17 अप्रैल 2026 को गुजरात को जीत मिली है। गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 16 अंक लेकर पाॅइंट्स टेबल में इस समय दूसरे स्थान पर है। वहीं, केकेआर की टीम 11 मैचों के बाद 9 अंक लेकर 8वें पायदान पर मौजूद है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article