क्रिकेट

Today IPL Match 26 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, दो टीमें होंगी आमने-सामने; जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

Today IPL Match 26 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब प्लेऑफ की बारी है। चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। आज यानी 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। आज प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगी। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। यहां जानेंगे मुकाबले के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 26 May 2026: 24 मई तक चले आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का घमासान अब समाप्त हो चुका है। छह टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं, जबकि अब चार टीमों के बीच खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। आज 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। आज दो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आईपीएल 2026 में आज क्वालीफायर-1 का मुकाबला खेला जाएगा। मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटन्स की चुनौती है। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं, गुजरात टाइटन्स की टीम 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। आज का मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

IPL 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Matches Schedule, 26 May 2026, Tuesday, RCB vs GT Playoffs Qualifier 1)

मैचवेन्यूसमय
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्सधर्मशालाशाम 7ः30 बजे

दोनों टीमों ने किया है दमदार प्रदर्शन

आरसीबी ने 14 मैच में से 9 मैच जीते और पांच हारे। बेंगलुरु की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों घातक रही है। बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर में कोहली, देवदत्त पडिक्कल बेहद अच्छा कर रहे हैं। वहीं, जब भी वेंकटेश अय्यर को मौका मिला है, उन्होंने टीम के लिए उम्दा पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा रखी है। इस जोड़ी ने पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ गुजरात की भी टीम बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर में साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने तलहका मचा रखा है। मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम को संभाल रखा है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा ने बल्लेबाजों के पैर उखाड़ दिए हैं। स्पिन में साई किशोर और वॉशिंगटन सुंदर ने भी टीम को विकेट दिलाए हैं।

रोचक हो सकता है मुकाबला

कुल मिलाकर पहला क्वालीफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। यह मैच गेंदबाज बनाम बल्लेबाज होगा। धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज भी अपना हुनर दिखाएंगे। हालांकि, शाम को ओस आने से गेंदबाजी करने वाली टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें