क्रिकेट

Today IPL Match 27 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जो हारा वो बाहर, जानिए समय और टीमें

Today IPL Match 27 May 2026: आईपीएल 2026 के रोमांचक पहले क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब आज एलिमिनेटर मैच होगा जहां हारने का मतलब है टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना। यहां जानेंगे आज किसका आईपीएल मैच है, कहां होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच
  • आज जो हारा, वो हो जाएगा बाहर

Today IPL Match 27 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब सिर्फ तीन मुकाबले बाकी हैं। आज आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoffs) होगा एलिमिनेटर मैच (Eliminator Match), उसके बाद होगा क्वालीफायर-2 मुकाबला और फिर 31 मई को खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल। मंगलवार रात धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला गया जिसमें बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल टारगेट दे दिया। जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 162 रन पर ऑल-आउट हो गई, आरसीबी ने 92 रनों की बड़ी जीत के साथ सीधे फाइनल में जगह बना ली है। अब नियमों के मुताबिक क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में एक और मौका मिलता है, ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे क्वालीफायर में आज के एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से फाइनल के टिकट के लिए टकराएगी। अब जान लेते हैं आज किसका-किसका मैच है।

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज प्लेऑफ का एलिमिनेटर मैच होगा, यानी वो नॉक-आउट मुकाबला जहां हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल की हसरत पूरी करने के लिए दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस से टकाराना होगा। आज एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) की टीमों का मुकाबला होना है। दोनों ही टीमों में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन जिन कुछ खास खिलाड़ियों पर दारोमदार रहेगा उसमें राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) प्रमुख खिलाड़ी होंगे। जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और सलिल अरोड़ा (Salil Arora) जैसे खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी।

IPL 2026 में आज के एलिमिनेटर मैच का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Eliminator Match Schedule, 27 May 2026, Wednesday)

आज किसका होगा एलिमिनेटर मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
हैदराबाद बनाम राजस्थान (SRH vs RR)न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)शाम 7:30 बजे

आईपीएल में राजस्थान और हैदराबाद के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं? (SRH vs RR Head To Head Stats)

आज होने वाले आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मैच से पहले जान लेते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबलों में अब तक आईपीएल इतिहास के आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच आज तक 23 आईपीएल मैच हो चुके हैं, जिनमें 14 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि राजस्थान ने सिर्फ 9 मैचों में हैदराबाद को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। आज होने वाला मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में हो रहा है जो दोनों टीमों के लिए न्यूट्रल ग्राउंड है। इस मैदान पर ये दोनों टीमें पहले कभी भी नहीं टकराई हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article