क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, RR vs PBKS: राजस्थान और पंजाब का आईपीएल मैच आज कहां होगा

RR vs PBKS, Aaj ka IPL Match kahan hoga, राजस्थान वर्सेज पंजाब आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: आईपीएल 2024 में आज एक और रोमांचक टक्कर देखने को मिली। आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। जहां राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है।

Image

आज का आईपीएल मैच कहां होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मैच
  • राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला
  • राजस्थान प्लेऑफ में जगह बना चुकी है

DC vs LSG, Aaj ka IPL Match kahan hoga: आज आईपीएल 2024 का 65वां मैच खेला जाना है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से होगी। सीजन का लीग स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। राजस्थान की टीम मजबूती से 16 अंक लेकर आईपीएल 2024 प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स, दोनों ही टीमें मौजूदा सीजन में अब तक 12-12 मुकाबले खेल चुकी हैं और उनके 2-2 मैच बाकी हैं।

इससे पहले टूर्नामेंट के पहले चरण में राजस्थान और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। अगर आज राजस्थान की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही तो उसके 18 अंक हो जाएंगे, हालांकि फिर भी वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही रहेंगे। पंजाब किंग्स ने इस सीजन में 12 मैच खेले हैं जिसमें वे सिर्फ 4 मैचों में जीत दर्ज कर पाए और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में अंतिम स्थान पर हैं। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला एक अलग वेन्यू पर होने वाला है जिस मैदान पर इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है और आईपीएल इतिहास में वहां सिर्फ दो मैच हुए हैं।

कहां होगा राजस्थान-पंजाब के बीच मैच? (RR vs PBKS Venue)

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज के मैच का आयोजन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में किया जाने वाला है। अब तक इस मैदान पर मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं हुआ है। पिछले आईपीएल सीजन में यहां पहली बार आईपीएल मैचों की शुरुआत हुई थी और यहां दो मुकाबले खेले गए थे। ये राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड भी है।

आज के मैच की दोनों टीमें (RR vs PBKS Squads)

पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, राइले रूसो, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर।

राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा और आवेश खान।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article