क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, KKR vs DC: कोलकाता वर्सेज दिल्ली आज का आईपीएल मैच कहां होगा

KKR vs DC, Aaj ka IPL Match kahan hoga, कोलकाता वर्सेज दिल्ली आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- BCCI/IPL)

KKR vs DC, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार (28 अप्रेल 2024) को मैच का आयोजन कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने वाली है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है। वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार अच्छी वापसी कर रही है। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इसमें से 5 में जीत दर्ज की है। वे फिलहाल 5वें स्थान पर हैं।

कोलकाता-दिल्ली का आज का आईपीएल मैच कहां होगा (KKR vs DC Venue)

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैदान पर केकेआर ने अब तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं और इसमें से 2 में जीत दर्ज की है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स:श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन और मुजीब उर रहमान।

दिल्ली कैपिटल्स:ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी साव, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्टवाल, एनरिच नोर्किया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, ललित यादव, जेक फ्रेसर-मैकगुर्क।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article