SRH vs RR, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की दौर अपने अंत की ओर बढ़ चला है। इसी कड़ी में गुरुवार (2 मई 2024) को मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में होने वाला है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होने वाली है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाज की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) संभालेंगे वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन (Sanju Samson)के हाथों में होगी।
आईपीएल के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है। सनराइजर्स की आतिशी बल्लेबाजी वाले टेम्पलेट के साथ इस बार खिताबी जंग में उतरी है जो उसके लिए फायदेमंद रही है। अब तक खेले 9 मैच में से 5 में उसे जीत और 4 में हार मिली है। पिछले दो मैच लगातार उसने लक्ष्य का पीछे करने में गंवाए हैं। दोनों ही मुकाबलों में हैदराबाद का टॉप ऑर्डर नाकाम रहा और टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हुई। ऐसे में घरेलू मैदान पर हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वो भी ऐसी टीम के खिलाफ जो अपना प्लेऑफ का टिकट पक्का कर चुकी है। राजस्थान इस बात के औपचारिक ऐलान से एक जीत दूर हो जो उसे हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मिलेगी और वो इस मौके को खाली नहीं जाने देगी। राजस्थान ने 9 मैच में से 8 में जीत हासिल की है और एक में उसे हार मिली है। सबसे रोचक बात है कि उसे घर के बाहर अबतक हार नहीं मिली है। अगर ये सिलसिला हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रहा तो राजस्थान नौवीं जीत के साथ प्लेऑफ में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर लेगा।
हैदराबाद-राजस्थान आज का आईपीएल मैच कहां होगा (SRH vs RR Venue)
सनराइजर्स हैदराबाज और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने अबतक सीजन में मैच खेले हैं जिसमें से में उसे जीत और मैच में हार मिली है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट , नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियन।
सनराइजर्स हैदराबाद:
पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतिश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।
